Home More Tips चेहरे के बालों को हमेशा के लिए कैसे हटाएं? | Face Hair...

चेहरे के बालों को हमेशा के लिए कैसे हटाएं? | Face Hair problem solution in Hindi 2022

Face Hair Problem आज के समय में लड़कियां और महिलाएं देख रही है क्योंकि पुरुषों के चेहरे पर तो बाल होते ही हैं, लेकिन अब विभिन्न कारणों से लड़कियों और महिलाओं के चेहरे पर भी बाल उगने लग गए हैं। जिससे उन्हें विभिन्न प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है। बता दें कि आज के समय में गलत खानपान तथा गलत जीवनशैली से विभिन्न तरह की समस्या उत्पन्न होना आम बात है। आप किस तरह से उन समस्याओं का सामना करेंगे, इसके लिए आपको केवल अपने खानपान तथा जीवन शैली पर ध्यान देना होता है। आज के समय में अधिकांश लड़कियां और महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए विभिन्न प्रकार के products का इस्तेमाल करती हैं‌।

Cosmetics Products कुछ ऐसे होते हैं जैसे चेहरे पर लगाने से चेहरे पर छोटे-छोटे बाल बड़े होने लगते हैं और घने तथा मोटे हो जाते हैं। कुछ समय बाद यह बाल चेहरे पर दिखाई देते हैं। फिर उनका समाधान करना काफी मुश्किल हो जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान समय में देश और दुनिया में सौंदर्य का मार्केट बहुत बड़ा हो चुका है क्योंकि आज के समय में लगभग प्रत्येक महिला और लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए हर रोज तरह तरह के उत्पाद का इस्तेमाल करती हैं। उनकी रुचि को देखते हुए देश और दुनिया के मार्केट में विभिन्न प्रकार ऐसे product आ चुके हैं, जिनमें से कुछ ऐसे product होते हैं जो कई प्रकार की समस्या खड़ी कर देते हैं।

आज के समय में आपको ऐसी बहुत सारी लड़कियां और महिलाएं देखने को मिल जाएंगे, जिसके चेहरे पर बाल उग चुके हैं और वे इस तरह की समस्या से काफी ज्यादा परेशान है। वह हर रोज तरह-तरह के उपाय ढूंढती हैं कि किस तरह से वे अपने चेहरे के बालों को हटाए। बता दें कि चेहरे के बालों को हमेशा हमेशा के लिए हटाने का तरीका महंगा साबित होता है तथा कुछ तरीके नुकसानदेह साबित भी हो सकते हैं। इसके अलावा आम तौर पर लोग ब्लेड से बाल काट लेते हैं जिससे बाल अत्यधिक मोटे हो जाते हैं और वे दिखाई देने लगते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि लड़कियों और महिलाओं के लिए Face hair problem का समाधान क्या है।

Face Hair Problem क्यों होती है?

Facial hair problem के बारे में आपने जरूर सुना होगा वर्तमान समय में लड़कियों और महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे बाल उग जाते हैं जिसे Facial hair problem कहते हैं। इसका समाधान ढूंढने के लिए लड़कियां और महिलाएं विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपनाती हैं। लेकिन उससे पहले मैं आपको बता दूं कि यह problem क्यों होती है बता दें कि Facial hair problem की 2 वजह है। फेशियल हेयर प्रॉब्लम वर्तमान समय के गलत खानपान और रहन-सहन की वजह से होते हैं। आज के समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली से लोग अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं इससे विभिन्न प्रकार के harmon बनते हैं।

गलत खानपान तथा गलत जीवनशैली की वजह से कुछ ऐसे हार्मोन शरीर में उत्पन्न हो जाते हैं जिससे शरीर तथा विशेष रूप से चेहरे पर बाल उग जाते हैं। Facial hair problem का दूसरा कारण है वर्तमान समय में मिल रहे विभिन्न प्रकार के chemical तथा cosmetics उत्पाद। विभिन्न प्रकार के chemical से बने हुए comsmetic product चेहरे पर लगाने से लड़कियों और महिलाओं की सुंदरता बढ़ती है। चेहरे पर निखार आता है, लेकिन यह cosmetic product उनके लिए नुकसानदेह साबित होता है क्योंकि लगातार इस्तेमाल करने से कुछ लड़कियां और महिलाओं को चेहरे पर अनचाहे बाल उगने की समस्या आ जाती है।

फेशियल हेयर प्रॉब्लम का समाधान क्या है? (Face Hair problem solution in Hindi 2022)

फेशियल हेयर प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए देश और दुनिया में कुछ तकनीकी और कुछ उपाय है। जिससे आप facial hair problem की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस समस्या का निवारण करने के लिए विभिन्न प्रकार के मंहगे उपचार भी मौजूद हैं तो यह जानते हैं —

थ्रेडिंग (Threading) —

आज के समय में फेशियल हेयर प्रॉब्लम का समाधान ढूंढने पर हमें एक threading प्रक्रिया मिलती हैं। इस प्रक्रिया के अंतर्गत अनचाहे बाल वाली जगह पर आप इस प्रक्रिया को इस्तेमाल करके फैसियल हेयर प्रॉब्लम का समाधान कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान आप किसी की मदद ले सकते हैं। विशेष रूप से बेहतरीन Eyebrow बनाने के लिए लड़कियां और महिलाएं इस प्रक्रिया का पहले से ही इस्तेमाल कर रही है।

अगर आप इस प्रक्रिया से चेहरे के अनचाहे बालों को हटाते हैं तो आपको लगभग 1 महीने तक फिर से बाल दिखाई नहीं देंगे। लेकिन इस प्रक्रिया से आपको सावधानी पूर्वक बालों को हटाना चाहिए क्योंकि अकेले इस प्रक्रिया से चेहरे के अनचाहे बाल हटाने काफी मुश्किल होता है। चेहरे के unwated hair remove करने के बाद चेहरे पर जेल जरूर लगाएं। ताकि आपका चेहरा जलन महसूस ना कर पाए।

लेजर हेयर रिमूवल (Laser Hair Removal) —

आज के समय में advanced techology के युग में हर तरह का समाधान की तरह फेशियल हेयर प्रॉब्लम के लिए laser hair removal प्रक्रिया आ चुकी है। इसमें laser light की मदद से अनचाहे बालों को हमेशा हमेशा के लिए नष्ट किया जाता है। यह प्रक्रिया आपके लिए काफी महंगी साबित हो सकती है और इसे नुकसानदेह भी कहा जा सकता है क्योंकि आमतौर पर तो इससे कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन यह किसी-किसी को side-effect की चपेट में ले सकती हैं। इस प्रक्रिया से अधिक capacity वाली laser light को अनचाहे बालों पर काफी देर तक रखा जाता है जिससे बाल जड़ से ही नष्ट हो जाते हैं।

ज्यादा देर तक एक जगह पर laser light रहने से चेहरे पर जलन महसूस होती है और चेहरे की चमड़ी काली भी हो सकती है। कुछ लोगों को इससे side-effect भी देखने को मिलते हैं तथा यह एक अत्यंत महंगी प्रक्रिया है। इसीलिए आम तौर पर इस प्रक्रिया के अंतर्गत सिर्फ अधिक पैसे खर्च करने वाली लड़कियां और महिलाएं ही फेशियल हेयर प्रॉब्लम से निकल पाती है। इस प्रक्रिया के तहत बालों को उसकी मुख्य जड़ से ही नष्ट कर दिया जाता है जिससे बाल फिर से कभी भी नहीं उग सकते।

ट्वीजिंग (Tweezing Hair Removal) —

अनचाहे बालों को निकालने के लिए यह एक विशेष प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया के तहत बालों को जड़ों से निकाला जाता है ताकि फिर से दोबारा बाल ना उग पाए। बता दें कि वर्तमान समय में देश और दुनिया में ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं अच्छी Eyebrow बनाने के लिए इस प्रक्रिया का इस्तेमाल करते हैं। जड़ों से निकालने के बाद भी बाल फिर से उगाते हैं लेकिन इसमें काफी समय लगता है। अगर आप सेविंग की तरह बाल को काटते हैं तो वह बहुत ही जल्द निकल आते हैं। इस तरह की प्रक्रिया से कम से कम 2 महीने तक आपको Facial hair problems की समस्या देखने को नहीं मिलती है।

आमतौर पर लोग ब्लेड से बाल काट देते हैं लेकिन ऐसा करने से बाल अत्यधिक मोटे तथा मजबूत हो जाते हैं जो चमड़ी के अंदर से भी दिखाई देते हैं। ऐसी स्थिति में आपको इस प्रक्रिया का अवश्य उपयोग करना चाहिए। इससे बालों को जड़ से निकाला जाता है। जड़ से उत्पन्न होकर बाहर चेहरे पर दिखाई देंगे तब तक आपको 2 महीने का समय मिल जाता है। इसीलिए एक बार इस प्रक्रिया का इस्तेमाल करके आप 2 महीने तक इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस प्रक्रिया का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोना चाहिए ताकि गंदगी बाहर हो जाए, उसके बाद अच्छी तरह से इस प्रक्रिया से hair remove करें।

शेविंग (Shaving) —

आमतौर पर पुरुषों को सेविंग करते हुए आपने जरूर देखा हुआ, जिस तरह से वे ब्लड की मदद से चेहरे के बाल काटते हैं। उस प्रकार आपको बिल्कुल भी सेविंग नहीं करनी चाहिए क्योंकि अगर आप इस तरह से सेविंग करते हैं, तो आपके चेहरे के बाल कट हो जाते हैं जिससे बाल अत्यधिक मजबूत हो जाते हैं। शेविंग करने के बाद बाल जड़ से भी मजबूत हो जाते हैं जिससे वे दिखाई देते हैं। जिस तरह से पुरुषों में दिखाई देते हैं ऐसी स्थिति में वर्तमान समय में आपको electronic saving kit मिल जाता है जिससे आप शेविंग कर सकते हैं।

Electronic saving kit से चेहरे पर मौजूद बाल को fold करके remove किया जाता है। आप अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें और उसके बाद electronic saving kit से चेहरे के बाल को साफ करें। चेहरे को धोने से बाल नरम हो जाते हैं। ताकि सेविंग से अच्छी तरह से बाहर निकल पाए। इस तरह से आप घर बैठे ही face hair problem का solution देख सकते हैं। वर्तमान समय में अधिकतर लड़कियां और महिलाएं इसी तरह से शेविंग किट का इस्तेमाल करके चेहरे के बाल हटाती हैं।

वैक्सिंग (Waxing) —

Waxing का इस्तेमाल आमतौर पर हाथ पैर के बालों को remove करने के लिए किया जाता है। आप इसका इस्तेमाल फेशियल हेयर के लिए भी कर सकते हैं जिस तरह से hot अथवा cold wax या फिर waxing strips से अपने चेहरे पर अनचाहे बालों को हटा सकते हैं। वर्तमान समय में बाजार में विभिन्न प्रकार की waxing मिलती है। आप अपनी इच्छा के अनुसार कोई सा waxing pack लेकर अपने चेहरे पर मौजूद unwanted hair को हटा सकते हैं। वर्तमान समय में ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं facial hair problems से इसी तरह से निपटाती है।

इस बात का ध्यान रखें कि waxing आपके आंखों में ना चली जाए। बता दें कि waxing को विभिन्न प्रकार के chemical से बनाया जाता है यह एक cosmetic product है। अगर यह आपकी आंखों में चली जाती है, तो इससे आपको गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। इसीलिए अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद चेहरे को सुखाकर लेप की तरह waxing को लगाएं और strips की मदद से waxing के साथ बालों को निकाल लें। इस प्रक्रिया में भी आपके बाल जड़ से निकल जाते हैं जिसे फिर से उगने में कम से कम 2 महीने तो लग ही जाते हैं।

Conclusion

Facial hair problems आमतौर पर वर्तमान समय में लड़कियों और महिलाओं में देखने को मिलती है क्योंकि आज के समय की लड़कियां और महिलाएं गलत खान-पान तथा जीवनशैली की वजह से इस समस्या के अंतर्गत आ जाती है। इसके अलावा आज के समय में लड़कियां और महिलाओं द्वारा खूबसूरती के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तरह-तरह की cosmetic और chemical वाली सौंदर्य की वस्तुओं का इस्तेमाल करने से भी चेहरे पर बाल उगने लग जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी के साथ विस्तार से बता चुके हैं कि Face Hair Problem क्यों होती है और इसका समाधान क्या है? उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। अगर आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न है? तो कमेंट करके पूछ सकते हैं और इस article को share करना बिल्कुल ना भूलें, धन्यवाद।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments