Home Uncategorized Body में जल्दी से जल्दी खून कैसे बढ़ाएं पूरी जानकारी?

Body में जल्दी से जल्दी खून कैसे बढ़ाएं पूरी जानकारी?

मनुष्य शरीर में खून की पर्याप्त मात्रा होना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि खून के संचार से ही व्यक्ति जीवित रहता है। इस बात का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए कि अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो समय पर आपको इससे संबंधित जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए, कि शरीर में खून की मात्रा कैसे बढ़ाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आहार बताने वाले हैं, जिनका सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है। विभिन्न प्रकार के फल विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियां और विभिन्न प्रकार के ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, कुछ ऐसे जूस है, जिससे नियमित रूप से सेवन करके आप कुछ ही दिनों में शरीर में खून बढ़ा सकते हैं।

शरीर के जिस हिस्से में अच्छी तरह से खून नहीं पहुंच पाता है। वह शरीर का हिस्सा सही ढंग से कार्य नहीं कर पाता है। इस बात से आप समझ सकते हैं कि शरीर के लिए खून कितना जरूरी है। शरीर में रक्त का संचार करने के लिए तथा रक्त का निर्माण करने के लिए विभिन्न प्रकार के तंत्र मौजूद है। अगर आप विभिन्न प्रकार के ऐसे आहार का सेवन करते हैं जो रक्त की मात्रा को बढ़ाता है। तो उससे आपको जरूर अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि वह कौन-कौनसे फल सब्जियां जूस एवं आहार हैं, जिनका सेवन करने से शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ाई जाती है।

शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने वाली diet—

सभी लोग तरह-तरह के भोजन करते हैं जिससे शरीर को आवश्यकता के अनुसार सभी तरह के पोषक तत्व प्रयुक्त मात्रा में मिल जाते हैं। लेकिन अगर किसी के शरीर में खून की कमी है तो उन्हें विशेष रूप से ऐसे भोजन करने चाहिए, जिनके सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने वाले भोजन निम्नलिखित हैं —

काबुली चना —

काबुली चना शरीर के लिए अत्यंत लाभदायक माना जाता है काबुली चना में पाए जाने वाली विभिन्न प्रकार के पोस्टिक तत्व और गुण शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं। अगर आप कुछ दिन नियमित रूप से काबुली चना का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाती है यानी कि खून की मात्रा बढ़ने लगती है। अगर आपके शरीर में विटामिन सी की मात्रा कम है, तो आप कुछ दिन नियमित रूप से काबुली चने का सेवन करें। आपकी यह कमी पूर्ण हो जाएगी।

गुड़ का सेवन —

गुड़ का सेवन भारत में प्राचीन काल से किया जाता आ रहा है। गुड शरीर में विभिन्न प्रकार की कमियां को पूर्ण करते हैं। अगर आप खून की कमी से परेशान हैं, तो आपको कुछ देने नियमित रूप से गुड़ का सेवन करना चाहिए। गुड पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। गुड़ के सेवन से फोलिक एसिड और आयरन दोनों की ही कमी पूर्ण होती है। आमतौर पर भोजन करने के बाद तथा रात को सोने से पहले गुड खाने की सलाह दी जाती है। चना और गुड़ का मिश्रण काफी शानदार होता है। गुड में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व जैसे मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, जिंक एवं लौह तत्व शरीर को स्वस्थ, चमकदार, खूबसूरत, मुलायम तथा तंदुरुस्त रखता है।

तिल का सेवन —

भारत में तिल का उपयोग सदियों-सदियों से किया जाता रहा है। तिल से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार की मशीनरी और आधुनिकरण की वजह से दूसरी चीजों से भी तेल निकाला जाता है। लेकिन पहले के समय में तेल सरसों जैसे कुछ ही तत्वों से तेल निकाला जाता था। तिल का तेल अत्यंत लाभकारी माना जाता है। तिल के तेल में कॉपर फास्फोरस आयरन जिंक एवं विटामिन होता है। तिल के तेल से बनने वाले व्यंजन काफी स्वादिष्ट लगते हैं। वर्तमान समय में महंगे की वजह से तिल के तेल का उपयोग कम हो चुका है। लेकिन आप तिल का सेवन करके अपने शरीर में खून की मात्रा को पर्याप्त कर सकते हैं।

आयरन से भरपूर भोजन —

शरीर में खून की कमी को पूर्ण करने के लिए आयरन से भरपूर भोजन करना चाहिए। अगर आप नियमित रूप से आयरन से भरपूर भोजन करते हैं। आयरन जैसे पोषक तत्व वाले भोजन करते हैं, तो आपको कुछ ही दिनों में शरीर में खून की कमी पूर्ण होती दिखाई देगी। शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए आयरन से भरपूर पौष्टिक आहार के नाम इस प्रकार हैं — दालें और फलियां, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे की जर्दी, साबुत अनाज, सूखे मेवे और खजूर, मीट और मछली, मूंगफली, कद्दू के बीज इत्यादि।

विटामिन सी से भरपूर भोजन —

विटामिन शरीर के लिए काफी महत्व रखते हैं। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो विटामिन सी से इसकी भरपाई की जा सकती है। अगर आप नियमित रूप से विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपको शरीर में खून की मात्रा बढ़ती हुई दिखाई देगी। खून की कमी को पूर्ण करने के लिए विटामिन सी के रूप में आप संतरा, शिमला मिर्च, टमाटर, नींबू, अंगूर इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। इन सभी खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में शामिल करके शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

विटामिन बी 12 से भरपूर आहार —

शरीर में रक्त की मात्रा कम होना काफी घातक साबित हो सकता है। इसके लिए आपको जल्द से जल्द विटामिन b12 वाले आहार ग्रहण करने चाहिए क्योंकि इससे शरीर में रक्त की पूर्ति होती है। शरीर में मौजूद रक्त कणिकाओं को विटामिन b12 मजबूती प्रदान करते हैं। इसके लिए आप अपने भोजन में मक्खन, दूध, दही, सुखा मेवा, जूस इत्यादि को शामिल जरूर करें।

विटामिन बी 9 से भरपूर आहार —

जिन लोगों को शरीर में खून की कमी की समस्या है। उन्हें कुछ दिन नियमित रूप से विटामिन b9 वाले आहार जरूर ग्रहण करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में मौजूद हिमोग्लोबिन की कमी दूर होती हैं। इस कमी को दूर करने के लिए आपको अपने भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। मूंगफली, केला, चुकंदर इत्यादि का सेवन करना चाहिए। अंकुरित अनाज नियमित रूप से खाएं इसके अलावा चुकंदर का जूस जरूरी है।

Visit This Page: Hindi Salah

शरीर में खून बढ़ाने के लिए‌ इन चीजों से परहेज

अपने शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने के लिए कुछ चीजों का परहेज करना आवश्यक होता है क्योंकि वह आहार शरीर में निरंतर खून की कमी को बढ़ावा देते हैं। खून की मात्रा बढ़ाने के लिए चाय, कॉफी, एनर्जी ड्रिंक इत्यादि से परहेज रखना चाहिए। धूम्रपान एवं नशे का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक्स इत्यादि पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। खून की कमी करने वाले भोजन नहीं करना चाहिए‌।

Conclusion

शरीर में खून की कमी पूर्ण करने के लिए विभिन्न प्रकार के पौष्टिक तत्व और गुणों से भरपूर आहार करना चाहिए, जिससे जल्द से जल्द खून की कमी को पूर्ण किया जा सकें। आज के हिसाब टिकल में हम आपको पूरी जानकारी के साथ विस्तार से बता चुके हैं कि शरीर में खून की कमी को पूरा कैसे करें? शरीर में खून की कमी को पूरा करने वाला डाइट प्लान क्या है। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। अगर आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न है? तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments